Hindi Newsबिहार न्यूज़Due to cold in Patna schools up to 8th standard are closed till 18th January timings of classes 9 to 12 have been change

पटना- दरभंगा में ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद, 9वीं से 12वीं क्लासेज की बदली टाइमिंग

भीषण ठंड के चलते पटना और दरभंगा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक ही चलेंगी। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाWed, 15 Jan 2025 04:19 PM
share Share
Follow Us on
पटना- दरभंगा में ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद, 9वीं से 12वीं क्लासेज की बदली टाइमिंग

राजधानी पटना और दरभंगा में भीषण ठंड के चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक ही चलेंगी। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है। इससे पहले पटना डीएम ने 12 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था। हालांकि, भीषण ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। जिस कारण पाबंदी तीन दिन और बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दी गई थी। लेकिन ठंड के चलते एक बार फिर छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। अब 18 जनवरी तक पटना के सभी 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। पिछले सप्ताह पटना के अलावा गया, पूर्णिया, मोतिहारी समेत कई अन्य जगहों पर भी स्कूल बंद किए गए थे।

आपको बता दें पटना सहित प्रदेश के 14 जिलों के कुछ शहरों में मंगलवार से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। जिस कारण लोगों को भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम में अचानक बदलाव हुआ। पटना सहित अधिकतर शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट से शुक्रवार से और ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:अररिया में ठंड से तीसरी का छात्र बेहोश, सुपौल में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
ये भी पढ़ें:पटना में शीतलहर से हालत खराब, एक सप्ताह के लिए 8वीं तक के स्कूल बंद

राजधानी में मंगलवार सुबह से ही कोहरा व धुंध छाया रहा। हवा की भी रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जिस कारण शीतलहर जैसे हालात बने हुए थे। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पटना का मौसम साफ होने के आसार नहीं है। जिस कारण लोगों को लगातार दूसरे दिन ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें