Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाUnion Health Minister JP Nadda Addresses Crowd at Darbhanga Medical Hub Event

प्रोजेक्टर पर भी सुना भाषण

दरभंगा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, और छात्रों की भीड़ थी। हॉल में प्रवेश केवल अनुमत लोगों के लिए था। अन्य लोग प्रोजेक्टर पर संबोधन सुनते रहे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 7 Sep 2024 07:23 PM
share Share

दरभंगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम के दौरान डीएमसी ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं, कर्मियों व अन्य लोगों से खचाखच भर गया था। हालांकि हॉल में प्रवेश सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया गया जिनके पास अंदर जाने की अनुमति थी। जो लोग बच गए उन्होंने कड़ी धूप में भी प्राचार्य कार्यालय परिसर में लगे प्रोजेक्टर पर केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का संबोधन सुना। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का संबोधन सुना। केंद्रीय मंत्री डीएमसीएच परिसर में दो घंटे से अधिक देर रुके। दरभंगा को मेडिकल हब बनाने का प्रयास : मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जिसे दो एम्स मिले। दरभंगा मेडिकल हब बने, इस दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है। डीएमसीएच को भी विकसित किया जा रहा है। नए सर्जिकल भवन और एमसीएच का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द 2500 बेड के नए अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। डीएमसीएच में कैंसर की जांच और प्रारंभिक इलाज शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री शुरू से चाहते थे दरभंगा में बने दूसरा एम्स : संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंगा में कराने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध थे। एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार को अपनी ओर से जो भी करना है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री मदन सहनी, मंत्री हरि सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, अशोक कुमार यादव, धर्मशीला गुप्ता व नगर विधायक संजय सरावगी ने भी लोगों को संबोधित किया। स्वागत स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह और मंच संचालन रूपम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. केएन मिश्रा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें