Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफRajgir Launches Cleanliness Campaign with Community Participation

राजगीर नगर परिषद में लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान

राजगीर नगर परिषद में लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियानराजगीर नगर परिषद में लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियानराजगीर नगर परिषद में लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 18 Sep 2024 01:24 PM
share Share

राजगीर नगर परिषद में लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान फोटो : राजगीर झंडी : राजगीर में स्वच्छता सेवा अभियान को हरी झंडी दिखा रवाना करती मुख्य पार्षद जीरो देवी व अन्य। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद राजगीर में 15 दिवसीय स्वच्छता सेवा अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस मौके पर मैराथन दौड़ हुई। स्वच्छता मैराथन दौड़ को मुख्य पार्षद जीरो देवी व नगर कार्यपालक सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य पार्षद जीरो देवी ने कहा कि यह अभियान महात्मा गांधी जी के जन्मदिन स्वच्छ भारत दिवस तक चलेगा। इसे जन भागीदारी से पूरे शहर में चलाया जाएगा। मौके पर उप मुख्य पार्षद मुन्नी देवी, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, टाउन प्लानर प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता आकाश शाही, श्यामदेव राजवंशी, वार्ड पार्षद इकबाल हसीब, नीति राज, आजाद कुमार, अजय यादव, मदन कुमार, अरविंद कुमार, कविता कुमारी, संजय रंजन, शंकर यादव, रामजी राजवंशी, ममता कुमारी, अंजनी कुमारी व अन्य मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें