Mukesh Sahni Accuses BJP of Hate Politics Asserts Mahagathbandhan Will Form Government महागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनी, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMukesh Sahni Accuses BJP of Hate Politics Asserts Mahagathbandhan Will Form Government

महागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनी

महागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनीमहागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनीमहागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनीमहागठबंधन की सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 27 April 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
महागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनी

महागठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने लिया संकल्प : मुकेश सहनी नूरसराय के खेमन बिगहा गांव में रामाश्रय राम को दी श्रद्धांजलि भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का लगाया आरोप फोटो: 27 नूरसराय 01: नूरसराय के खेमन बिगहा गांव में लोगों के साथ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेमन बिगहा गांव में शनिवार देर शाम पूर्व मंत्री सह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पहुंचे। स्व. रामाश्रय राम के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महागठबंधन ही उनका असली साथी है। दावा किया कि बिहार की जनता ने महागठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। नीतीश जी का आशीर्वाद चाहिए, ताकि उनकी विचारधारा को आगे लेकर जा सकें। गरीबों को सम्मान लालू यादव ने दिया। नीतीश कुमार की राजनीतिक नींव भी उन्होंने ही रखी। आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को कमजोर कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं जबकि देश में बड़ी घटनाओं से लोग अभी भी दुखी हैं। मौके पर कौशलेन्द्र कुमार, सुधीर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार बिंद, विजय निषाद, शम्भू चौहान, ओमप्रकाश निषाद, विनय केवट, रोहित सहनी, चंद्रमणि चौहान, बाला लखन्दर चौहान, जनार्दन चौहान, राजमणी चौहान आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।