Grand Nine-Day Shri Vishnu Mahayagna Begins in Aefni with 1001 Women Procession ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Nine-Day Shri Vishnu Mahayagna Begins in Aefni with 1001 Women Procession

ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत

ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआतऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआतऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआतऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 17 May 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत

ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ 1001 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा रोज शाम में कथा वाचन और रासलीला, मेले में लगे कई तरह के झूले फोटो शेखपुरा कलश : ऐफनी में कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड के ऐफनी गांव में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 1001 कुंवारी कन्या व महिलाओं नें सिर पर कलश लेकर पांच किलोमीटर की यात्रा की। ढोल-बाजे और डीजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा ऐफनी गांव के बड़ी तालाब से निकलकर कंबल बिगहा, विशनपुर, बहादुरपुर गांव होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची।

इस दौरान लोग भक्ति गीतों पर झूमते गाते नजर आए। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। क्या बच्चे,क्या बूढ़े, हर कोई भक्ति के रंग में रंगे दिखे। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी। काशी विश्वनाथ अस्सीघाट से पहुंचे आचार्य देवेंद्र मिश्रा के मंत्रोच्चार के बीच बड़ी तालाब का पवित्र जल कलश में भरा गया। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कर श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। मौके पर उप आचार्य श्रीकांत भारद्वाज, श्रीविष्णु महायज्ञ के अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह उर्फ गुरु मुखिया, राजीव नंदन सिंह, नरेश यादव, पप्पू मिश्रा, सहदेव प्रसाद, राजकुमार मंडल आदि मौजूद थे। शाम में रासलीला: समिति के अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या छह बजे महा आरती होगी। साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक श्रीधाम वृन्दावन से आए प्रवचनकर्ता पंडित जितेश कृष्ण शास्त्री अध्यात्मिक कथा करेंगे। साथ ही रात साढ़े नौ बजे के बाद सजीवन मिश्रा के नेतृत्व में श्रीजनक दुलारी आदर्श सेवा समिति, अयोध्या की रासलीला मंडली द्वारा रासलीला किया जाएगा। लोगों के मनोरंजन के लिए झूले, मौत का कुआँ, मीना बाजार, चाट-मिठाई की दुकानें सजायी गयी हैं। सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ वोलेटिंयर रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।