Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरSevere Heatwave Hits Supaul Health Risks Rise and Power Cuts Add to Struggles

सुपौल : उमस भरी गर्मी से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित, परेशानी

सुपौल में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने खानपान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 11:17 AM
share Share

सुपौल। जिले में गुरुवार को भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप की कड़ी तपिश ने लोगों को परेशान कर रहा है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो गया। आम लोगों का जन-जीवन पर असर पड़ रहा है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही आवाजाही करते दिख रहे हैं। धूप की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा दिए। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि हीट वेब का असर देखने को मिला रहा है। तेज गर्मी से फूल और फल दोनों को नुकसान हो रहा है। इसके लिए किसानों को अपने खेत में प्रयाप्त मात्रा में जल संचयन करना चाहिए। ताकि जमीन की नमी बनी रहे। वहीं कहा कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।

वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी सह वरीय डॉक्टर दीपनारायण राम ने कहा कि लोगों को इस समय खानपान पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के चीजों से परहेज करने की जरूरत है। साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

इस बीच बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। खासकर दिन में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें