जमुई : शिव पुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर निकली गई कलश शोभायात्रा
झाझा के बोड़वा में सात दिवसीय शिव पुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु गर्मी के बावजूद भाग लिया। यात्रा में गाजे-बाजे के साथ देवी-देवताओं की जयकारे लगाते हुए भक्त...

झाझा, नगर संवाददाता। झाझा के बोड़वा में सात दिवसीय शिव पुराण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर आकर्षक कलश शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गई। महायज्ञ 13-19 मई तक आयोजित की जाएगी। बोड़वा बाजार में अवस्थित श्री शिव मंदिर में इस कार्यक्रम के साथ ही महा यज्ञ प्रांरम्भ हुआ। भगवान शिव , माता पार्वती एवं पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में चिलचिलाती धूप के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष बालिकाएं शामिल हुए। सभी का उत्साह देखते ही बनता था। सभी श्रद्धालु पीले एवं भगवा वस्त्रों को धारण कर सिर में पट्टा लगाए सिर पर कलश रख कर निकले।
गाजे बाजे, ढोल, नगाड़े के साथ निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज लिए हुए थे। देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर जम कर झूमते देखे गए। कलश शोभा यात्रा बोड़वा बाजार होते हुए फुलडुब्बी नदी पहुंची जहां पूजा अर्चना होने के बाद कलश में जल भरा गया। सिकरडीह दरियो एवं अन्य गांव होते हुए शिव मंदिर बोड़वा पहुंच कर शोभा यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह पर शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था ग्रामीणों की ओर से की गई थी।भीषण गर्मी के वाबजूद शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं भक्ति में डूबे नजर आए। मंदिर पहुंचने पर मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ प्रांरम्भ हुआ।धार्मिक अनुष्ठान के आयोजनकर्ता बुध्ददेव बरनवाल, पंकज, मुखिया अशोक यादव, उप मुखिया अमित छोटू बरनवाल पूर्व मुखिया प्रदीप बरनवाल, संजय आदि ने बताया कि लंबे समय के बाद इस क्षेत्र में महायज्ञ शुरू हुआ। कथावाचकद पंडित बाबूलाल शास्त्री के प्रवचनों का श्रवण किया जाएगा। महायज्ञ में प्रवचन, रासलीला, सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में शामिल होने के लिए अलग अलग राज्यों में रहने वाले इस गांव के ग्रामीण भी अपनी मातृभूमि बोड़वा पहुंचे हुए थे। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।