Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरBlood Donation Camp Held in Khagaria on PM Modi s Birthday

खगड़िया :प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवाड़ा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

खगड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के नेताओं ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह शिविर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 12:05 PM
share Share

खगड़िया। एक प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को ब्लड बैंक खगड़िया सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजयुमो जिला महामंत्री अमर सिन्हा एवं प्रशांत कुमार ने रक्तदान कर शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक साल प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है और पूरे देश में रक्तदान किया जा रहा है। वही मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा आज युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन कर कर रही है। जिसमें कई जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम कर मिसाल कायम करती है। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनय भारतीय चौरसिया ने कहा प्रत्येक साल की तरह आज भी युवा मोर्चा के साथी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। देश में ऐसा कोई संस्था नहीं है जो इतने बड़े स्तर पर रक्तदान करती है। आए दिन समय-समय पर भी युवा मोर्चा के साथी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करती आ रही है। आज 20 यूनिट ब्लड रक्तदान शिविर में दिया गया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम के प्रभारी राजू पासवान, कृष्णा यादव एवं रमेशचंद्र सूर्या का आभार व्यक्त करता हूं। वह इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, महामंत्री अश्वनी सिंह सुनील चौधरी ,भाजपा नेता धर्मेंद्र यादव, प्रोफेसर अरविंद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना सिंह, युवा मोर्चा के कंचन साह, शशि गुप्ता, आर्यन गोस्वामी,अखिलेश सिंह , रामाकांत रजक, निरंजन सिंह आदि आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें