Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भभुआFlooding Disrupts Farmers Access to Land Survey Office Due to Rain

एक दिन की बारिश ने एक पखवारे के लिए बढ़ा दी परेशानी (पेज चार)

प्रखंड के चकबंदी कार्यालय परिसर में जलजामव के बीच आ-जा रहे हैं फरियादी प्रखंड के चकबंदी कार्यालय परिसर में जलजामव के बीच आ-जा रहे हैं फरियादी

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 19 Sep 2024 03:28 PM
share Share

प्रखंड के चकबंदी कार्यालय परिसर में जलजामव के बीच आ-जा रहे हैं फरियादी रामपुर, एक संवाददाता। एक दिन की बारिश ने एक पखवारे की परेशानी बढ़ा दी है। प्रखंड कार्यालय परिसर में जलनिकासी का पुख्ता प्रबंध नहीं होने से हर ओर जलजमाव का दृश्य दिख रहा है। जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी चकबंदी कार्यालय में आने वाले किसानों, विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों को दिक्कत हो रही है। वह हाथों में जूता-चप्पत व पैंट को मोड़कर कार्यालय तक पहुंच रहे हैं। थिलोई के सुशील सिंह कुशवाहा व खरेंदा के विजेन्द्र पांडेय ने बताया कि एक दिन की मूसलाधार बारिश यहां के लोगों की एक पखवारे के लिए परेशानी बढ़ा देती है। चकबंदी कार्यालय के चारों ओर एक फुट पानी जमा है। अभी भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है। चक से संबंधित किसान रोजाना दस्तावेज के लिए दौड़ लगा रहे हैं। एक बार बारिश होती है, तो 15 दिन लग जाता है पानी सूखने में। पानी सूखने पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। तब और परेशानी बढ़ जाती है। लोगों की इस समस्या को प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी देखते हैं। लेकिन, इसके समाधान की दिशा में उनकी तरफ से ठोस पहल नहीं की जा रही है। जानकार बताते हैं कि इस समस्या को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारी ने प्रमुख घुरा यादव से कहा है। प्रमुख ने इस समस्या को जल्द ही दूर कराने का भरोसा दिया है। फोटो- 19 सितंबर भभुआ- 13 कैप्शन- रामपुर के चकबंदी कार्यालय परिसर में जमा वर्षा के पानी के बीच से गुरुवार को आते-जाते लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें