BJP s Tricolor March in Bhabua Honors Indian Army s Valor सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBJP s Tricolor March in Bhabua Honors Indian Army s Valor

सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहर की सड़कों पर निकली यात्रा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर निकली यात्रा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 17 May 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहर की सड़कों पर निकली यात्रा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश की सेना के सम्मान में भाजपा की जिला इकाई द्वारा शनिवार की शाम शहर की मुख्य सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश की साहसी सेना पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर हमला कर देश का सम्मान बढ़ाया। शहर के कैमूर स्तंभ से लेकर एकता चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में विधायक भरत बिन्द, विधायक संगीता कुमारी, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, पप्पू तिवारी, अनुराग केसरी, उपकार प्रजापति, कृष्णा जायसवाल, संतोष खरवार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

फोटो-17 मई भभुआ- 16 कैप्शन- भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को शहर की सड़कों पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।