Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायTree Plantation Under One Tree for Every Mother Initiative in India

पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

खोदावंदपुर में भारत सरकार की 'एक पेड़ मां के नाम' योजना के तहत बुधवार को पौधरोपण किया गया। बीडीओ नवनीत नमन और अन्य सदस्यों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस योजना के तहत हर पंचायत में 200...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 19 Sep 2024 02:32 PM
share Share

खोदावंदपुर। भारत सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बीडीओ नवनीत नमन, प्रखंड प्रमुख संजू देवी, मनरेगा के पीओ मनीष कुमार झा के अलावा खोदावंदपुर पंचायत समिति के सदस्यों और मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड क्षेत्र में प्रति पंचायत 200 पौधे लगाए जांएगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें