Protest Against Land Mafia Resettled Families Stage Hunger Strike in Sahebpur Kamal दो दर्जन पुनर्वासित ग्रामीणों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsProtest Against Land Mafia Resettled Families Stage Hunger Strike in Sahebpur Kamal

दो दर्जन पुनर्वासित ग्रामीणों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

फोटो-16, साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कीर्तिटोल आहोक घाट के पुनर्वासित परिवार के सदस्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 28 April 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
दो दर्जन पुनर्वासित ग्रामीणों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत के आहोक घाट कीर्तिटोल गांव के करीब दो दर्जन पुनर्वासित परिवार के सदस्यों ने दबंग भू-माफियाओं द्वारा जबरन पुनर्वासित जमीन से बेदखल करने के खिलाफ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया और स्थानीय प्रशासन से दबंग भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्थानीय अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन में शामिल बलराम यादव, चुनचुन यादव व धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आये भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, राजकिशोर यादव सहित पीडित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1989-1990 में बूढ़ी गंडक नदी पर वाटरगेज बांध के निर्माण के दौरान सरकार द्वारा करीब 27 परिवारों का जमीन अधिग्रहण किया गया था। तब विस्थापित सभी परिवारों को बिहार सरकार द्वारा एलसी केस संख्या 1/89-90 के तहत पुनर्वासित किया गया था। वे लोग सरकार द्वारा दिये गये उक्त जमीन पर वर्ष 1989-1990 से घर बनाकर शांतिपूर्ण तरीके रह रहे हैं। बताया कि अब गांव के ही कुछ दबंग भू-माफियाओं जबरन उक्त सभी परिवारों को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। दबंगों द्वारा धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। पीडित आंदोलनकारियों ने बताया कि वे लोग विगत तीन वर्षों से लगातार साहेबपुरकमाल अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अंचलाधिकारी व अंचल प्रशासन द्वारा उक्त समस्या की दिशा में कोई पहल व कार्रवाई नहीं की जा रही है। आंदोलनकारियों ने बताया कि हमलोगों के पास सरकार द्वारा पुनर्वासित जमीन का लिखित आदेश पत्र भी है। इधर, जदयू नेता अमर कुमार सिंह की पहल पर सीओ आंदोलनकारियों के समक्ष धरना स्थल पर आये और दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता के बाद प्रर्दशन समाप्त किया। इस दौरान सीओ संतोष कुमार ने एक सप्ताह के अंदर उक्त समस्या के निष्पादन का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।