Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायMurder of Youth in Bhawanandpur Linked to Love Affair Not Goat Theft

बकरी चोरी का आरोप लगा प्रेम प्रसंग में हुई थी वीरपुर के मोहित की हत्या

पेज-तीन लीड...ते ग्रामीण। वीरपुर, निज संवाददाता। भवानंदपुर में शुक्रवार को भीड़ ने वीरपुर के युवक मोहित कुमार की हत्या बकरी ते ग्रामीण। वीरपुर, निज संवाददाता। भवानंदपुर में शुक्रवार को भीड़ ने वीरपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 7 Sep 2024 02:44 PM
share Share

वीरपुर, निज संवाददाता। भवानंदपुर में शुक्रवार को भीड़ ने वीरपुर के युवक मोहित कुमार की हत्या बकरी चोरी में नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग में की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों युवक बकरी चोरी करने नहीं गए थे,अपितु भवानंदपुर की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के चक्कर में पकड़े गए थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि भवानंदपुर की एक लड़की से मोहित का कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बरैपुरा के राहुल कुमार की मदद से वह गुरुवार की रात में लड़की को लेकर बरैपुरा चला गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे वह लड़की को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से भवानंदपुर पहुंचा था। इसी दौरान वह लड़की के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। तब उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। बाद में बकरी चोरी का आरोप लगा ग्रामीणों की भीड़ जुटाई गई और दोनों युवकों का मॉब लिंचिंग करने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहित और राहुल की लाठी,डंडे,लात घूसे और लोहे के रड से पिटाई की गई। बाद में उसे एक पेड़ से बांध कर रखा गया और सूचना देकर पुलिस को बुला दोनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मॉब लिंचिंग में भवानंदपुर के सरपंच समेत करीब 70-90 लोग शामिल थे। इनमें से 6 लोगों की पहचान कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सरपंच राजाराम पासवान,ग्रामीण संजय पासवान,गंगाराम पासवान के पुत्र दीपक कुमार,रामलाल पासवान के पुत्र संदीप कुमार,बबलू राय के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार और सरौंजा दसईतर निवासी खोनू पासवान के पुत्र अरविंद पासवान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इन सबों पर मॉब लिंचिंग में शामिल रहने की एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। कई और लोग इस जद में आ सकते हैं। इधर शनिवार को सरपंच को हिरासत में लिए जाने के बाद दर्जनों लोग थाने पहुंच गए और गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। उन्होंने घण्टों थाने का घेराव किया। पर थानाध्यक्ष ने लोगों से बात की और उन्हें घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि एक भी निर्दोष लोग इस मामले में नहीं फसेंगे। तब लोगों ने घेराव समाप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें