Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायFlood Alert Rising Ganga River Submerges Simaria Ghats Residents Evacuate

सिमरिया घाट बिंदटोली में घुसा बाढ़ का पानी

सिमरिया धाम में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण स्थायी स्नान घाट जलमग्न हो गए हैं। कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 18 Sep 2024 01:56 PM
share Share

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। गंगानदी की जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद बुधवार की देर रात एक ओर सिमरिया गंगातट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत निर्माण किये गए स्थायी स्नान घाट जलमग्न हो गया तो वहीं दूसरी ओर सिमरिया घाट बिंदटोली के कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश होने के बाद लोग अपने-अपने समान व मवेशी के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सरपंच रामबदन महतो, वार्ड सदस्य पंचानंद, रौदी कुमार, आनंद कुमार, दशरथ महतो ने बाढ़ क्षेत्र का मुआयना कर बताया कि उक्त पंचायत के वार्ड 13 व 14 के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के बीच राहत समाग्री समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग बरौनी सीओ व जिला प्रशासन से किया है। विदित हो कि बुधवार को गंगा की जलस्तर हर घंटे एक सेमी वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल अधिकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हाथीदह पर गंगा की जलस्तर 42.30 था। वहीं बुधवार की सुबह बढ़कर 42.80 हो गया। एक सप्ताह पूर्व गंगा की जलस्तर महज 42.480 था। बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को गंगा की जलस्तर वृद्धि होने में थोड़ी कमी आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें