Police Arrests Youth with 475 Grams of Cannabis in Bounsi बौसी मे गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Arrests Youth with 475 Grams of Cannabis in Bounsi

बौसी मे गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बौंसी। निज संवाददाता बौंसी। निज संवाददाता बौसी पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 6 April 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
बौसी मे गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बौंसी। निज संवाददाता बौसी पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके घर से 475 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान पंडा टोला निवासी विष्णु झा के पुत्र नंदकुमार झा है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सीओ सह मजिस्ट्रेट कुमार रवि की मौजूदगी में की गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी काफी लंबे अरसे से गांजा तस्करी के मामले में संलिप्त है .इसके ऊपर कई मामले और भी दर्ज हैं। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।