Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाCrocodile Attack on Fisherman in Valmikinagar Tiger Reserve Area

मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर किया जख्मी

वाल्मीकिनगर में एक ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जब वह दोन नहर में मछली मारने गया था। घायल व्यास गोड़ (45) ने संघर्ष कर खुद को बचाया, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे हरनाटांड़ सामुदायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 11 Sep 2024 01:30 PM
share Share

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में वन्य जीवों के विचरण और उनके हमले नियमित अंतराल पर इंसानों और पालतू पशुओं पर हो रहे हैं। यहां तक की नदी नालों के किनारे जाना भी अब टाइगर रिजर्व क्षेत्र में खतरे से भरा है। इसी क्रम में बुधवार को एक ग्रामीण जो दोन नहर में मछली मारने गया था, के ऊपर एक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण व्यास गोड़ (45) कनघुसरी, वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया किंतु जान बचाने की चाह उसे मगरमच्छ से संघर्ष को मजबूर कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वह खुद को मगरमच्छ के चुगंल से बचाने में कामयाब हो गया ,किंतु तब तक वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल उपचार के लिए हरनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की पुष्टि करते हुए संतपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि गंडक नदी के शाखा नहर में भी मगरमच्छ की संख्या काफी बढ़ गई है घटना दुखद है किंतु ग्रामीण सतर्क रहें। वही इस बाबत पूछे जाने पर रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है मामले की जांच के लिए वन कर्मियों को भेजा गया है सत्य पाए जाने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें