Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsWoman Seriously Injured in Bike Accident Near Suggi Petrol Pump Investigation Underway
सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर सुग्गी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक बाइक की चपेट में आकर सावित्री देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 16 May 2025 09:57 PM

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर सुग्गी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक की चपेट में आने से सावित्री देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान मोती बिगहा गांव निवासी रामेश्वर यादव की पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।