वर्षों से फरार नक्सली अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल
फोटो- 16 मई एयूआर 5 में जानकारी देते एसडीपीओ अमित कुमार मदनपुर, एक संवाददाता मदनपुर थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे नक्सली

मदनपुर थाना क्षेत्र में वर्षों से फरार चल रहे नक्सली कांडों के नामजद अभियुक्त बीरेंद्र सिंह भोक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसडीपीओ सदर-2 अमित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के मोहरांव निवासी भोला सिंह भोक्ता के पुत्र बीरेंद्र सिंह भोक्ता कई नक्सली कांडों में वांछित था। वह मदनपुर सहित ढिबरा व आमस थाना के नक्सली कांड का अभियुक्त था। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि बीरेंद्र मदनपुर थाना क्षेत्र में देखा गया है। इसके आधार पर एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी, एसटीएफ और मदनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बीरेंद्र सिंह भोक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया।
एसडीपीओ ने बताया कि वह वर्षों से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। इस अभियान में मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।