Women s Dialogue Program Empowers Communities with Government Schemes Information गांव की गलियां हों जगमग, बालिकाओं को मिले तकनीकी शिक्षा की सुविधा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen s Dialogue Program Empowers Communities with Government Schemes Information

गांव की गलियां हों जगमग, बालिकाओं को मिले तकनीकी शिक्षा की सुविधा

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन अररिया जिले में 18 अप्रैल से शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत 2174 जीविका ग्राम संगठनों के साथ महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम दो महीने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 29 April 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
गांव की गलियां हों जगमग, बालिकाओं को मिले तकनीकी शिक्षा की सुविधा

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के लिए उमड़ी आधी आबादी जिले के 2174 जीविका ग्राम संगठनों के साथ महिला संवाद का कार्यक्रम तय

अररिया, संवाददाता

महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और गांव की बेहतरी के लिए उनकी आकांक्षाओं को संकलित करने के लिए जिले में महिला संवाद रथ के भ्रमण का कार्यक्रम लगातार जारी है। गौरतलब है कि ये कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुआ है। जिला जीविका द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिले के 2174 जीविका ग्राम संगठनों के साथ महिला संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है। दो माह तक चलने वाले महिला संवाद की पूरी रूपरेखा भी पहले से तैयार है। इसी अनुसार प्रतिदिन 18 रथ द्वारा प्रखंड के 36 जगहों पर महिला संवाद का आयोजन होता है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रमुख योजनाओं को विस्तृत जानकारी ही नहीं दी जाती बल्कि बल्कि पात्रता और लाभ उठाने की प्रक्रिया भी जताया जाता है। इसके लिए विशेष रूप से निर्मित लघु फिल्में भी दिखाई जाती हैं। फोल्डर और लिफलेट भी वितरित किए जाते हैं। बताया गया कि एक तरफ संवाद नहीं होता हल्की उपस्थित महिलाओं को उनकी अपेक्षाओं और आकांशाओं बयान करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। बताया गया कि सोमवार को आयोजित महिला संवाद के दौरान बहुत सारी महिलाओं ने गांव की गलियों में भी रौशनी की माकूल व्यवस्था पर बल दिया। महिलाओं ने कहा कि गलियों में अंधेरा नहीं रहेगा तो महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि गांव और पंचायत स्तर पर बालिकाओं के लिए तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।