Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाBJP Workshop Organized for 2024 Membership Drive in Thakurganj

किशनगंज: सदस्यता अभियान का शुभारंभ

ठाकुरगंज में 2024 के सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ पुष्पांजलि और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप और जिला प्रभारी मनोज सिंह उपस्थित थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 27 Aug 2024 11:42 AM
share Share

ठाकुरगंज । एक संवाददाता ठाकुरगंज नगर और ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। बैठक की संचालन सदस्यता टोली सदस्य अनुपम ठाकुर ने की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, जिला प्रभारी मनोज सिंह मौजूद रहे। मंडल सदस्यता टोली शक्ति के प्रमुख के बीच पंचायत का एवं बूथ का बंटवारा कर व्यवस्था अभियान की टोली तैयार की गई। जो एक सितंबर से 25 दिनों तक ठाकुरगंज के सभी बूथों तक सदस्यता अभियान चलाई जाएगी। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता बिजली सिंह, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें