आरा में महज पांच वोटों से मिला वार्ड पार्षद का ताज
आरा नगर निगम के वार्ड 18 में वार्ड पार्षद का ताज संध्या सिंह को मिला है। वे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने महज पांच वोट से जीत दर्ज की है। मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई...

आरा नगर निगम के वार्ड 18 में वार्ड पार्षद का ताज संध्या सिंह को मिला है। वे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू सिंह की पत्नी हैं। उन्होंने महज पांच वोट से जीत दर्ज की है। मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई तो सभी पांच प्रत्याशियों की धड़कनें थमी थीं। नतीजा निकला तो जहां नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद संध्या सिंह के खेमे में जश्न का माहौल छा गया, वहीं दस साल तक वार्ड पार्षद रहीं स्व भागमनि देवी की बहू के खेमे में उदासी पसर गई। वे अपनी सास की विरासत संभालने में विफल रहीं और महज पांच वोटों से चुनाव हारकर चूक गईं। आम चुनाव के समय मतदान के दिन ही कैंसर से काफी समय से जूझ रहीं निवर्तमान वार्ड पार्षद भागमनि देवी का निधन हो गया था। लिहाजा चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।