RJD District President Appointed Coordinator of India Alliance Coordination Committee in Bhojpur जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन : सांसद, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsRJD District President Appointed Coordinator of India Alliance Coordination Committee in Bhojpur

जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन : सांसद

-राजद जिलाध्यक्ष गठबंधन के समन्वय समिति के बने संयोजक, इंडिया गठबंधन समन्वय समिति भोजपुर की बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद, जिला संयोजक बीरबल यादव व अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 18 May 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन : सांसद

-राजद जिलाध्यक्ष गठबंधन के समन्वय समिति के बने संयोजक आरा, एसं। इंडिया गठबंधन समन्वय समिति भोजपुर की बैठक रविवार को राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। बैठक के दौरान गठबंधन समन्वय समिति बिहार के निर्देश पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति भोजपुर का संयोजक नियुक्त किया जाए। सभी घटक दलों ने उनके नेतृत्व और समन्वय क्षमता पर भरोसा जताया। आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि गठबंधन सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के विचार और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

हमें गांव-गांव और बूथों तक जाकर जनता को एनडीए सरकार की गलत नीतियों को समझाना है। बीरबल यादव ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। कहा कि हम सब मिलकर जिला से लेकर प्रखंड और बूथ स्तर तक समन्वय मजबूत करेंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ अमित द्विवेदी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। यह भी तय किया गया कि जिला स्तर की तरह प्रत्येक प्रखंड में समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, इसके बाद बूथ स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। राजद के प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, एकराम आलम, भाकपा माले के जिला सचिव जवाहर सिंह, चंद्रदीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम, वीरेंद्र मिश्रा, वीआईपी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, राम सुभग बिंद, सीपीएम के शिवकेश्वर राय, नरेंद्र उपाध्याय, सीपीआई के उत्तम प्रसाद, जगदीश राम शामिल थे। वहीं अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन, आलोक रंजन, कांग्रेस प्रवक्ता अमित द्विवेदी, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, राजू यादव, उत्तम प्रसाद, शिवकेश्वर राय, एकराम आलम, दिलराज प्रीतम, मंटू शर्मा, सियाराम राय, शिव शंकर चौबे, मदन राय, शिव कुमार शर्मा, मंटू साहनी, विजय ओझा, राजेश कुमार, शिव प्रसन्न यादव, राकेश त्रिपाठी, विमल कुमार, भोला खान, योगेंद्र महतो, राम छपित राम, महेश प्रसाद, रघुवर पासवान, नन्द जी, विष्णु ठाकुर, दीपक साहनी समेत गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।