Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़आराLocal Police Arrests Fugitive in Double Murder Case in Godihan

सहार के गोडिहां में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सहार के गोडिहां में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार रंजिश को लेकर नोक झोक हो गई। इसके बाद छोटक यादव की ओर

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 16 Sep 2024 03:00 PM
share Share

सहार,संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोडिहां में दोहरे हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार की देर शाम मामले का नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के गोडिहां निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र रजनीश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त बीते वर्ष चौबीस दिसंबर को गोडिहां गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का नामजद आरोपी था। गौरतलब हो कि बीते वर्ष दिसंबर माह में पयहारी जी महाराज के यज्ञ का आयोजन किया गया था। जहां उक्त तिथि को देर शाम भंडारा के दौरान छोटक यादव और लल्लू यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर नोक झोक हो गई। इसके बाद छोटक यादव की ओर से फायरिंग कर दी गई थी। छोटक यादव और ब्रजेश यादव ने लल्लू यादव को गोली मार दी थी। वहीं लल्लू को मारकर भागने के क्रम में ब्रजेश यादव को अपने घर में छुपाने की बात को लेकर एक अन्य ग्रामीण कृष्णा महतो को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले में गांव के ही जनेश्वर यादव, राजेश्वर यादव, रोहित कुमार, रजनीश कुमार सहित कुल चार लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था। मामले का एक अन्य नामजद अभियुक्त अब भी फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि हत्या मामले में बीते करीब आठ महीने से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें