Devotional Atmosphere at Lakshmi Narayan Mahayagya in Guljarpur लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsDevotional Atmosphere at Lakshmi Narayan Mahayagya in Guljarpur

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र हुआ भक्तिमय , प्रखंड के गुलजारपुर गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 15 May 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र हुआ भक्तिमय सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के गुलजारपुर गांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, पंचांग पूजन और अग्नि मंथन के साथ हुआ। यज्ञ के पहले दिन सुबह से ही यज्ञशाला में आचार्यों की ओर से मंत्रोच्चारण की गूंज पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। गौरतलब हो कि यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य गोविंदाचार्य जी महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। भक्तों की श्रद्धा और भक्ति भावना देखते ही बन रही है। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर यज्ञ में भाग ले रहे हैं।

संध्या काल में पूज्य श्री राजन जी महाराज की ओर से संध्या छह बजे से रात नौ बजे तक रामकथा कराई गई। उनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूर दराज से आए भक्तगण रामकथा श्रवण करते हुए भावविभोर होकर जयघोष करते रहे। यज्ञ आयोजन को सफल बनाने के लिए कमिटी द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भोजन, जलपान, अतिथि सत्कार, पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। इन कार्यों में सहायता के लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस महायज्ञ से न केवल धार्मिक चेतना का प्रसार हो रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी जनमानस तक पहुंच रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।