Hindi Newsबिहार न्यूज़14 year old boy horrifying step after being scolded by aunt chaos during Holi in Purnia Bihar

मौसी की डांट पर 14 साल के किशोर ने लिया खौफनाक स्टेप, होली में मच गया कोहराम

  • माता- पिता के निधन के बाद किशोर को उसकी मौसी पाल रही थी। शनिवार संध्या उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे बच्चा गिर गया था। ऐसा काम करने पर मौसी ने किशोर को डांट पिलाई। मौसी की डांट के बाद किशोर अपने कमरे चला गया। वहीं फांसी लगा ली

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाताSun, 16 March 2025 12:23 PM
share Share
Follow Us on
मौसी की डांट पर 14 साल के किशोर ने लिया खौफनाक स्टेप, होली में मच गया कोहराम

खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां मौसी की डांट से नाराज किशोर ने ऐसा फैसला लिया कि होली के मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मधुबनी थाना के रहमत नगर मे शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान नीरू कुमार (14) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। पुलिस ने भी दबाव नहीं दिया।

बताया जा रहा है माता- पिता के निधन के बाद किशोर को उसकी मौसी पाल रही थी। शनिवार संध्या उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे बच्चा गिर गया था। ऐसा काम करने पर मौसी ने किशोर को डांट पिलाई। मौसी की डांट के बाद किशोर अपने कमरे चला गया। देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मौसी उसे देखने गई थी। देखा कि किशोर फंदे से झूल रहा है।

ये भी पढ़ें:होली में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी धराया, ग्रामीणों ने करा दी शादी

यह देखकर मौसी रोने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। जो भी घटना स्थल पर पहुंचा, वहां का सीन देखकर आश्चर्य में पड़ गया। लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। होली के माहौल में घटी घटना से इलाके के सभी लोग दुखी हैं। बताया गया है कि बच्चे के माता पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसे मौसी अपने घर ले आई थी और अपने साथ रखती थी। मृतक की मौसी ने कहा कि ऐसा कर लेगा, यह पता होता तो कभी नहीं डांटती।

ये भी पढ़ें:होली में ससुराल जा रहे युवक की हत्या, खेत में मिला शव; मामले में लव ऐंगल भी

इधर बायसी के डगरुआ में मक्का खेत में युवती की लाश बरामद की गई है। मृतका की पहचान पहचान डगरूआ थाना के हरखेली पंचायत के वार्ड आठ चाँदभाटी गांव निवासी मनोवर की 18 वर्षीय पुत्री रेशमा के रूप में की गयी है। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के हरखेली पंचायत के वार्ड 14 सोनपुर टोला टावर के समीप की है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए गुरुवार को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर वार्ड 14 के मक्का खेत में चौहद्दी पर लगे तार में लटका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।