Tata Punch CSD Price List March 2025 in India टाटा पंच पर 28% नहीं बल्कि 14% GST लग रहा, टैक्स के 1.72 लाख बच रहे; इतने में मिल रहा बेस मॉडल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Punch CSD Price List March 2025 in India

टाटा पंच पर 28% नहीं बल्कि 14% GST लग रहा, टैक्स के 1.72 लाख बच रहे; इतने में मिल रहा बेस मॉडल

  • टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच SUV है। ये छोटी SUV कंपनी के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। ऐसे में अब इस कार को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
टाटा पंच पर 28% नहीं बल्कि 14% GST लग रहा, टैक्स के 1.72 लाख बच रहे; इतने में मिल रहा बेस मॉडल

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच SUV है। ये छोटी SUV कंपनी के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। ऐसे में अब इस कार को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। CSD कैंटीन से कार खरीदने पर टैक्स की बचत होती है। दरअसल, CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, पंच प्योर की CSD कीमत 5.6 लाख रुपए है। जबकि सिविल शोरूम पर इसकी कीमत 6 लाख रुपए है। इस तरह वैरिएंट के हिसाब से पंच पर 1.72 लाख का टैक्स बच जाता है।

बता दें कि CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.2 - 10.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 7.52 - 13.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.74 - 13.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 6.1 - 11.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 6.2 - 10.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टाटा पंच की CSD पर सिविल शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSD कीमतशोरूम कीमतअंतर
प्योर₹5.6 लाख₹6 लाख₹40 हजार
एडवेंचर₹6.3 लाख7.17 लाख₹87 हजार
अकम्प्लिश्ड₹7 लाख8.42 लाख₹1.42 लाख
क्रिएटिव₹7.85 लाख₹9.57 लाख₹1.72 लाख
एडवेंचर AMT₹6.85 लाख₹7.77 लाख₹92 हजार
अकम्प्लिश्ड AMT₹7.65 लाख₹9.02 लाख₹1.37 लाख
क्रिएटिव AMT₹8.6 लाख₹9.72 लाख₹1.12 लाख
ये भी पढ़ें:मारुति नहीं छोड़ना चाहती कोई कसर, अब हिमालच में हो रही ई-विटारा की टेस्टिंग

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:न्यू ऑल्टो का वजन 100Kg घटा रही कंपनी, 30Km का हो जाएगा माइलेज

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।