वैगनआर और क्रेटा से छिन गया ताज, सबको पीछे धकेल ये कार बनी नंबर-1; जानिए इसकी लोकप्रियता के ये 5 बड़े कारण
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने फरवरी 2025 में शानदार बिक्री हासिल की है। इस कार ने वैगनआर और क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए फरवरी 2025 में बेस्ट-सेलिंग कार की उपाधि हासिल की है। आइए इसकी लोकप्रियता के 5 बड़े कारणों पर नजर डालते हैं।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने फरवरी 2025 में बिक्री के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। इसने न केवल मारुति सुजुकी वैगनआर और हुंडई क्रेटा को पछाड़ दिया, बल्कि 21,461 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री भी दर्ज की। खास बात यह है कि यह मारुति की पहली SUV है, जिसने लॉन्च के 10 महीनों के भीतर 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। आखिर इस शानदार बिक्री के पीछे का राज क्या है? आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
1- मारुति सुजुकी का भरोसा
मारुति सुजुकी की ब्रांड वैल्यू भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा अच्छी है। कंपनी का बड़ा सेल्स और सर्विस नेटवर्क ग्राहकों को बिना किसी चिंता के कार खरीदने का भरोसा देता है। यही वजह है कि फ्रोंक्स (Fronx) को भी भारतीय ग्राहकों का भरपूर प्यार मिला है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.74 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 8 - 15.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6 - 11.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.2 - 10.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2- किफायती कीमत
मारुति फ्रोंक्स (Fronx) की कीमत इसे और भी खास बनाती है। इसकी कीमत 7.52 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसकी रेंज में उपलब्ध यह SUV बलेनो (Baleno) के प्लेटफॉर्म पर बनी होने के बावजूद शानदार SUV लुक देती है। इसकी कीमत दूसरी सब-4 मीटर SUVs से कम है, जिससे बजट में SUV चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
वैरिएंट कीमत (लाख, एक्स-शोरूम)
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
---|---|
Sigma | 7.52 लाख |
Delta | 8.38 लाख |
Delta+ | 8.73 लाख |
Zeta | 10.56 लाख |
Alpha | 13.04 लाख |
3- SUV जैसा दमदार लुक
हालांकि, यह बलेनो (Baleno) के प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसका लुक पूरी तरह से SUV जैसा है। इसकी मस्कुलर ग्रिल, LED DRLs और ग्रैंड विटारा जैसी स्टाइलिंग इसे एक मिनी-SUV का फील देती है। यही वजह है कि इसे लोग "बेबी ग्रैंड विटारा" भी कह रहे हैं।
4 -एडवांस फीचर्स से लैस
फ्रोंक्स (Fronx) में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में एक अलग पहचान देते हैं। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) मिलता है। इसके अलावा फ्रोंक्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है।
5- दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन
इसके अलावा यह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है, जिससे अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल वालों के लिए बढ़िया चॉइस बन जाती है।
फ्रोंक्स (Fronx) मारुति की इकलौती SUV है, जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट (BoosterJet) टर्बो इंजन मिलता है, जो पहले बलेनो RS (Baleno RS) में आता था। इसको अब नए एमिशन नियमों के साथ फिर से पेश किया गया है। इसमें मिलने वाला इंजन 100bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ यह मारुति की सबसे पावरफुल और फन-टू-ड्राइव SUVs में से एक बन गई है।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की जबरदस्त बिक्री दिखाती है कि भारतीय ग्राहक SUV लुक, किफायती कीमत, दमदार परफॉर्मेंस और ब्रांड भरोसे को कितना पसंद करते हैं। फ्रोंक्स (Fronx) की यह सफलता इसे 2025 की सबसे चर्चित कारों में से एक बना रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।