सीधे ₹3 लाख की छूट! महिंद्रा ने दिल खोलकर इस SUV पर दिया बंपर डिस्काउंट, मौका जाने से पहले फटाफट उठा लीजिए
महिंद्रा दिल खोलकर XUV400 SUV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी इस पर सीधे 3 लाख की छूट दे रही है। जो ग्राहक इसे लेना चाहते हैं, वो मौका जाने से पहले ही इसे फटाफट उठा लें।
अगर आप महिंद्रा की XUV400 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम XUV400 पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। महिंद्रा अपनी XUV400 पर 3 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। महिंद्रा XUV400 EC और EL वैरिएंट में उपलब्ध है, जो क्रमशः 375 किमी. और 456 किमी. की रेंज ऑफर करती है। महिंद्रा XUV400 ईवी की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) तक जाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
बैटरी पैक और रेंज
महिंद्रा XUV400 ईवी में दो बैटरी पैक 34.5kWh और 39.4kWh की चॉइस देखने को मिलती है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 150ps की पावर और 310nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 34.5kWh के बैटरी पैक वाला मॉडल फुल चार्ज में 375 किमी. की रेंज ऑफर करता है, जबकि 39.4kWh के बैटरी पैक वाला मॉडल फुल चार्ज में 456 किमी. की रेंज ऑफर करता है।
फीचर्स क्या हैं?
इस महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन AC, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स क्या हैं?
महिंद्रा XUV400 ईवी के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
किससे होगा मुकाबला?
XUV400 इलेक्ट्रिक का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से है। इसे हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।