Venus Horoscope Rashifal Shukra Gochar singh rashi after 15 days 3 zodiacs will be rich 15 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, Venus की चाल बना देगी धनवान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Horoscope Rashifal Shukra Gochar singh rashi after 15 days 3 zodiacs will be rich

15 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, Venus की चाल बना देगी धनवान

  • Venus Horoscope Rashifal Shukra Gochar singh rashi: शुक्र की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होने वाली है। 24 अगस्त तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में ही विराजमान रहने से कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाताWed, 17 July 2024 02:20 PM
share Share
Follow Us on
15 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, Venus की चाल बना देगी धनवान

Venus Horoscope Rashifal Shukra Gochar : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को धन-विलासिता के कारक का दर्जा दिया गया है। वर्तमान में शुक्र चंद्र देव की राशि कर्क राशि में विराजमान हैं, जो 31 जुलाई के दिन सूर्य द्वारा शासित सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होने वाली है। 24 अगस्त तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। शुक्र के मेहरबान रहने से मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि भी बनी रहती है। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के सिंह राशि में एंटर करने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं-

 

ये भी पढ़ें:बुध की उलटी चाल पलटेगी 3 राशियों का भाग्य, 24 दिनों तक होगी धन-वर्षा

मेष राशि

शुक्र का सिंह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप खूब तरक्की करने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!