Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSerious Accident at Tati Jhariya SBI Bike Collides with Pickup Two Injured
टाटीझरिया में सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
टाटीझरिया में स्टेट बैंक के सामने बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक राहुल राम और सवार राजकुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों...
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 17 May 2025 02:16 AM

टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया स्टेट बैंक के सामने बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप फरार हो गया।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को मां सती आरोग्य अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया। लोगों ने बताया कि दोनों युवक विष्णुगढ़ से आ रहे थे और अपने घर बड़ासी,भैरोटांड जा रहे थे। इसी क्रम में एसबीआई के पास पिकअप से जा टकराए। जिससे बाइक चालक राहुल राम और सवार राजकुमार राम घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।