Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Third sight of Saturn on Mars till 12 July 2024 will be painful for these 5 zodiac signs

मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि इन 5 राशियों के लिए कष्टकारी, 12 जुलाई तक लाइफ में होगी उथल-पुथल

  • Shani and Mangal: मंगल पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में शनि व मंगल मिलकर कुछ राशि के जातकों को अशुभ परिणाम दे सकते हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 22 June 2024 01:57 AM
share Share

हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 1 जून 2024 को साहस और पराक्रम का ग्रह मंगल मेष राशि में प्रवेश कर चुका है और 12 जुलाई 2024 तक इसी राशि में रहेगा। मंगल के मेष राशि में होने से शनि की तीसरी दृष्टि मंगल पर पड़ रही है। मंगल और शनि दोनों ग्रहों का कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। जानें किन राशियों को हो सकती है परेशानी-

कर्क राशि- मंगल पर शनि की दृष्टि के कारण कर्क राशि के जातकों को कई नेगेटिव प्रभावों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले लोगों को घाटा होने वाला है। इस अवधि में आप धन कमाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको असफलता मिल सकती है। मंगल पर शनि की दृष्टि के कारण आपको करियर में ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही आपको नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इन लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मं

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को शनि और मंगल का नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर की बात करें तो आपको अपनी नौकरी में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और ऐसी भी संभावना है कि काफी मेहनत करने के बाद भी आपको पॉजिटिव परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे आप परेशान हो सकते हैं। संभावना है कि आपको अपने आर्थिक जीवन में धन हानि उठानी पड़ सकती है और ऐसे में कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर वाद-विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि- शनि और मंगल के कारण तुला राशि वालों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। मंगल गोचर पर शनि की दृष्टि आपके लिए बहुत ज्यादा फलदायी नहीं रहेगी। संपत्ति को लेकर परिवार में झगड़े होने की संभावना है, जिससे घर में तनाव का माहौल बन सकता है। जो लोग शादी करने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए शादी को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को मंगल पर शनि की दृष्टि के नकारात्मक प्रभाव से भी गुजरना पड़ेगा। जीवन में हर कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप नौकरी के बेहतर अवसर की तलाश में हैं तो आपको कोई ऐसा प्रस्ताव मिल सकता है जिससे आपको निराशा हो सकती है। वृश्चिक राशि के जो जातक इस समय नौकरी कर रहे हैं, उनका अपने सीनियर्स के साथ विवाद हो सकता है और इसी कारण से उनके प्रमोशन में देरी हो सकती है।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए मंगल और शनि अशुभ परिणाम ला सकते हैं। आप पर काम का दबाव बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मंगल पर शनि की दृष्टि आपके संबंधों में अनिश्चितता ला सकती है, जिसके कारण आप अपने साथी के साथ बहस या विवाद में पड़ सकते हैं। इस अवधि में छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी हो सकती हैं।

ये भी पढ़े:मिथुन राशि में बुध का उदय: 27 जून से इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति
ये भी पढ़े:कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानें कब मिलेगी मुक्ति
अगला लेखऐप पर पढ़ें