16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों के लिए शुभ
- Sun Transit Surya Rashifal : कुछ ही दिनों में सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करने से तुला समेत 4 राशियों के लिए समय बेहद लकी साबित होने की उम्मीद है।

Sun Transit Surya Rashifal : सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जिनका राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य ग्रह आप पर मेहरबान हों तो मां-सम्मान में वृद्धि होती है। इस वक्त सूर्य तुला राशि में विराजे हुए हैं, जो शुक्र की राशि है। बस कुछ ही दिनों में सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामित्व मंगल के पास है। सूर्य के इस गोचर से जहां कुछ राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं को सूर्य के राशि बदलने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक गोचर: दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर के दिन लगभग सुबह 07:41 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का अगला गोचर धनु राशि में 15 दिसंबर के दिन होगा। ऐसे में सूर्य वृश्चिक राशि में 14 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे।
5 राशियों के लिए शुभ
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य की चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित हो सकती है। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य का वृश्चिक गोचर सिंह राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। करियर में सिचूऐशन पहले से बेहतर होगी। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
कर्क राशि
सूर्य गोचर कर्क राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है।
मकर राशि
सूर्य का वृश्चिक गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।