Transit Venus horoscope Rashifal Shukra Ka Gochar Mithun Good days for these zodiac signs will start from 12 June 2024 movement of Venus make them rich आज से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, Venus की चाल बनाएगी धनवान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Transit Venus horoscope Rashifal Shukra Ka Gochar Mithun Good days for these zodiac signs will start from 12 June 2024 movement of Venus make them rich

आज से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, Venus की चाल बनाएगी धनवान

Transit Venus horoscope Rashifal Shukra Ka Gochar : कल शाम के वक्त बुध की राशि मिथुन में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 June 2024 04:05 AM
share Share
Follow Us on
आज से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, Venus की चाल बनाएगी धनवान

Transit Venus horoscope Rashifal Shukra Ka Gochar : शुक्र, धन-वैभव के कारक माने जाते हैं, जो कुछ ही घंटों में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होंगी। कल शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। शाम के वक्त बुध की राशि मिथुन में शुक्र गोचर करेंगे। 14 जून को बुध भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। मिथुन राशि में शुक्र 6 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मिथुन राशि में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-

सिंह राशि
शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।