पांचवी बार राजेंद्र प्रसाद सिन्हा बने जेएमएम के जिलाध्यक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार पलामू जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया और संकल्प...

मेदिनीनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार पलामू जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी खबर लगते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय अध्यक्ष गुरुजी, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित केंद्रीय नेतृत्व के प्रति दायित्व निर्धारण के लिए आभार जताया है। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प जताया है। कहा कि 24 घंटे उनके दरवाजे कार्यकर्ताओं एवं पलामू वासियों के लिए खुले रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जेएमएम पलामू में प्रमुख राजनीतिक शक्ति बन गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।