Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Moon Rise Time Chand Kab Dikhega karwa chauth puja

Chand Kab Niklega: कुछ देर में दिखाई देने लगेगा चांद, नोट कर लें चंद्रोदय टाइम और जानें चांद निकलने पर क्या करें

Chand Kab Niklega Moon Rise Time Chand Kab Dikhega karwa chaut: आज सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है।  व्रती महिलाओं को अब चांद के दीदार का इंतजार है। सुहागिनें चांद देखने के बाद ही व्रत तोड़ेंगी।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 01:49 PM
share Share

आज सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है।  व्रती महिलाओं को अब चांद के दीदार का इंतजार है। सुहागिनें चांद देखने के बाद ही व्रत तोड़ेंगी। हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। आइए जानते हैं चांद निकलने का समय और चांद निकलने के बाद क्या करें- 

रात में चांद निकलने पर क्या करें
- चंद्रमा पूजा के लिए थाली में थलनी अर्ध्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए।
- चंद्रमा को प्रणाम करें। अर्ध्य दें। फिर चंदन, अक्षत, फूल, रोली और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाई।
- पति को तिलक लगाकर पैर छुएं। मिठाई खिलाएं। उनके हाथों से पानी पिएं।
- थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दे दें। उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें और आशीर्वाद लें।

आज चांद कब निकलेगा-
दिल्ली- 08:09PM
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM

दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा (Karwa Chauth 2022 Chand Nikalne ka Time): 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।

मध्य प्रदेश में कब दिखेगा चांद (Today Moonrise time in Madhya Pradesh)-

भोपाल- 08:21PM
इंदौर-08:27PM
ग्वालियर-08:11PM
अहमदाबाद- 08:41PM

Karwa Chauth 2022 Madhya Pradesh Chand Nikalne Ka Time: 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अहमदाबाद में करीब 08 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट के बीच चांद दिखाई पड़ सकता है।

पंजाब में कब निकलेगा चांद (Chand Timing in Punjab)-

चंडीगढ़- 08:06PM
लुधियाना- 08:10PM
शिमला- 08:03PM
जम्मू- 08:08PM

चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला और जम्मू में करीब शाम 08 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट के बीच चांद निकल सकता है।

यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा (Karwa Chauth Today Chand Timing in UP)

प्रयागराज- 07:57 PM
लखनऊ-07:59 PM
कानपुर-08:02 PM
वाराणसी-07:52 PM
मेरठ-08:07 PM
आगरा- 08:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।

देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद-
जयपुर- 08:18 PM
मुंबई- 08:48 PM
बेंगलुरू- 08:40PM
गुवाहाटी- 07:15PM
देहरादून- 08:02PM
पटना- 07:44PM

अगला लेखऐप पर पढ़ें