Mercury Direct for 54 days Transit Budh Margi Rashifal 3 zodiac signs will get money and promotion Budh 54 दिनों तक मार्गी, 3 राशियों को मिलेगा पैसा प्रमोशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Direct for 54 days Transit Budh Margi Rashifal 3 zodiac signs will get money and promotion

Budh 54 दिनों तक मार्गी, 3 राशियों को मिलेगा पैसा प्रमोशन

Mercury Direct for 54 days Transit Budh Margi : बुध समय-समय पर चाल में बदलाव कर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। अगस्त की शुरुआत तक बुध मार्गी रहेंगे, जिससे कुछ राशियां अच्छा प्रॉफिट कमा सकती हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 June 2024 04:06 AM
share Share
Follow Us on
Budh 54 दिनों तक मार्गी, 3 राशियों को मिलेगा पैसा प्रमोशन

Mercury Direct for 54 days Transit Budh Margi : बुध (ग्रहों के राजकुमार) इस वक्त वृषभ राशि में विराजमान हैं। बुध समय-समय पर चाल में बदलाव कर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। फिलहाल बुध ग्रह मार्गी यानि सीधी चाल में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, बुध की मार्गी चाल 4 अगस्त तक रहने वाली है। इसके बाद वक्री चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं बुध की सीधी 54 दिनों में चाल किन राशियों का सोया भाग्य चमकाने वाली है। 

सिंह राशि 
बुध की सीधी चाल से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को बुध कृपा से अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। काम की तारीफ होगी साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगों के लिए बुध की मार्गी स्थिति फायदेमंद मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे। 

धनु राशि 
बुध की मार्गी चाल धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।