1 दिन बाद Guru की बदलेगी चाल, ये राशियां होंगी मालामाल, खूब मिलेगा मान-सम्मान
Guru Gochar June 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरु ग्रह शुक्र गोचर के अगले दिन नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसके शुभ प्रभाव से 2 माह तक कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है।

Jupiter Nakshatra Transit Horoscope June 2024 : ज्योतिष में देवगुरु बृस्पति को सुख-सौभाग्य का कारक माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में गुरु ग्रह के शुभ स्थिति में होने पर गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। हर कार्य में भाग्य साथ देता है। वहीं, गुरु के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। दृक पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह 1 मई से वृषभ राशि में विराजमान हैं और इस साल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। लेकिन 13 जून 2024 को सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 20 अगस्त तक इसी नक्षत्र में उपस्थित रहेंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल मिलने वाला है। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में आ रही अड़ने दूर होंगी। आइए जानते हैं गुरु गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
मेष राशि :
आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे।
प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद समाप्त होंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा।
कर्क राशि :
गुरु गोचर से कर्क राशि वालों को बंपर लाभ होगा।
नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई मौके मिलेंगे।
लंबे समय से रुके हुए कार्य के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
व्यापार से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपार सफलता मिलेगी।
घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च होगा।
तुला राशि :
गुरु गोचर से तुला राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।
भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
हर कार्य के उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।