Hindi Newsधर्म न्यूज़Som Pradosh Vrat 2025 Date Time Muhurat Shiva Pooja vidhi kab hai Pradosh

Som Pradosh Vrat: सोम प्रदोष व्रत इस दिन, जानें पूजन मुहूर्त, विधि व उपाय

  • Som Pradosh Vrat 2025 : जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत सोमवार के दिन रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सोम प्रदोष का व्रत पूरे विधि-विधान से रखता है, भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि उस पर बनी रहती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 Jan 2025 07:59 PM
share Share
Follow Us on
Som Pradosh Vrat: सोम प्रदोष व्रत इस दिन, जानें पूजन मुहूर्त, विधि व उपाय

Som Pradosh Vrat 2025: इस साल जनवरी के महीने में सोमवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। माघ महीने का प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित है। कई लोग अपने जीवन की दिक्कतों को दूर करने और अपनी मुरादों को पूरा करने के लिए सोम प्रदोष का व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सोम प्रदोष का व्रत पूरे विधि-विधान से रखता है, भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि उस पर बनी रहती है। आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और उपाय-

सोम प्रदोष व्रत इस दिन: हिन्दू पंचांग के अनुसार, सोम प्रदोष का व्रत 27 जनवरी को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:सोम प्रदोष व्रत के दिन क्या करें और क्या नहीं?
ये भी पढ़ें:25 जनवरी को षटतिला एकादशी, जानें सुबह से लेकर शाम तक पूजा के शुभ मुहूर्त

पूजन मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 26, 2025 को 08:54 पी एम

त्रयोदशी तिथि समाप्त - जनवरी 27, 2025 को 08:34 पी एम

प्रदोष पूजा मुहूर्त - 05:56 पी एम से 08:34 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 38 मिनट्स

दिन का प्रदोष समय - 05:56 पी एम से 08:35 पी एम

उपाय- सोम प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए करें शिव चालीसा का पाठ।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

घी

दही

फूल

फल

अक्षत

बेलपत्र

धतूरा

भांग

शहद

गंगाजल

सफेद चंदन

काला तिल

कच्चा दूध

हरी मूंग दाल

शमी का पत्ता

सोम प्रदोष व्रत पूजा-विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब सोम प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ओम नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

ये भी पढ़ें:माघ पूर्णिमा व्रत कब रखा जाएगा? जानें डेट, मुहूर्त व पूजा-विधि

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें