Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn Horoscope Aquarius Transit Shani Rashifal Kumbh 3 zodiacs will become rich in 230 days

Shani के कुंभ गोचर से 230 दिनों में 3 राशियां होंगी धनवान, तिजोरी में होगा पैसा ही पैसा

  • Saturn Horoscope Aquarius Transit Shani Rashifal : शनि ग्रह को एक ही राशि में दोबारा गोचर करने में लगभग 30 साल का समय लगता है। अगले 7 महीने में शनि की बदलती चाल से कुछ राशियों पर धन की बरसात हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 Aug 2024 01:01 AM
share Share

Saturn Horoscope Aquarius Transit Shani Rashifal : शनि गोचर बेहद ही स्लो स्पीड में करते हैं। सैर्टन ग्रह को एक ही राशि में दोबारा गोचर करने में लगभग 30 साल का समय लगता है। इसलिए 30 सालों के बाद 2023 से कुंभ राशि में विराजमान हैं शनि, जो अगले साल राशि बदलने वाले हैं। एक राशि में शनि 2 साल से ज्यादा विराजमान रहते हैं। वर्तमान की बात करें तो शनि कुंभ राशि में वक्री यानि उलटी चाल चल रहे हैं। शनि की चाल उलटी हो या सीधी हर राशि को प्रभावित करती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के कुंभ गोचर से 230 दिनों में किन राशियों की तकदीर पलटेगी और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं-

ये भी पढ़े:21 दिनो में इन तारीखों में जन्में लोगों की खुशियों से भरेगी झोली, मिलेगा प्रॉफिट

शनि के कुंभ गोचर का प्रभाव

शनि देव ने 30 साल बाद 2023 में अपनी कुंभ राशि में प्रवेश किया था। शनि के कुंभ गोचर से शश नामक राजयोग बना हुआ है। यह राजयोग तब तक रहने वाला है, जब तक शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे। इस वक्त शनि वक्री हैं, जो नवंबर के महीने में मार्गी होने वाले हैं।

कब और कैसे बनता है शश राजयोग?

ज्योतिष विद्या के अनुसार शनि जब अपनी उच्च राशि में कुंडली के केंद्र भाव में या स्वराशि में विराजमान रहते हैं तब शश राजयोग का निर्माण करते हैं। यह राजयोग जनवरी, 2023 से बना है, जो मार्च 28, 2025 तक रहने वाला है।

ये भी पढ़े:इस 1 राशि में बुध, शुक्र, सूर्य विराजेंगे साथ, क्या आप भी होंगे मालामाल?

शनि का कुंभ गोचर किस राशि के लिए खास?

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि की चाल आने वाले 230 दिनों में लाभकारी साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

सिंह राशि

कुंभ राशि में विराजमान शनि आने वाले 230 दिनों तक सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:गुरु, मंगल की चाल करेगी कमाल, 15 दिन तक 3 राशियों की मोतियों सी चमकेगी किस्मत

तुला राशि

शनि आने वाले 230 दिनों में कुंभ राशि में विराजमान रहकर तुला राशि वालों के लिए गुड न्यूज ला सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

230 दिनों तक शनि की साढ़े साती किस राशि पर?

कुंभ राशि में शनि के गोचर से साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव के कारण 5 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। कर्क राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों को शनि ग्रह का बुरा प्रभाव कष्ट दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें