Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mars Transit Guru Rashifal Mangal luck of 3 zodiacs will shine like pearls for 15 days

गुरु, मंगल की चाल करेगी कमाल, 15 दिन तक 3 राशियों की मोतियों सी चमकेगी किस्मत

  • Horoscope Mars Transit Guru Rashifal Mangal : समय-समय पर ग्रहों की चाल से युति और राजयोग बनते रहते हैं। मंगल और गुरु की युति बनी हुई है। ये युति कुछ राशियों पर पैसों की बारिश तो कुछ को मुश्किल समय देने वाली है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 Aug 2024 05:22 AM
share Share

Horoscope Mars Transit Guru Rashifal : 12 जुलाई को मेष से निकलकर वृषभ राशि में मंगल ने प्रवेश किया। वहीं, गुरु मई के महीने से इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल के गोचर करते ही मंगल और गुरु की युति बनी हुई है। ये युति कुछ राशियों के लिए पॉजिटिव तो कुछ के लिए नेगेटिव रहने वाली है। अगस्त, 26 को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में अगले 15 दिन तक इन 2 ग्रहों की चाल कुछ राशियों को गुड न्यूज देने वाली है। आइए जानते हैं शुक्र की राशि में गुरु-मंगल के गोचर से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

ये भी पढ़े:21 दिन में इन तारीखों में जन्में लोगों की खुशियों से भरेगी झोली, मिलेगा प्रॉफिट

कर्क राशि

गुरु और मंगल की युति कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल और गुरु का गोचर शुभ माना जा रहा है। मंगल और गुरु के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

ये भी पढ़े:5 दिन बाद से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य का सिंह गोचर करेगा धन की बरसात

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें