Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit Sun Horoscope Mercury in 1 zodiac Budh Rashifal Surya Shukra ka Gochar who will become rich?

इस 1 राशि में बुध, सूर्य, शुक्र विराजेंगे साथ, क्या आप भी होंगे मालामाल?

Venus Transit Sun Horoscope Mercury in 1 zodiac : एक राशि में जब 3 ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं तो त्रिग्रही योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। 3 ग्रह एक साथ एक ही राशि में अपनी चाल चलकर कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाले हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 Aug 2024 05:23 AM
share Share

Venus Transit Sun Horoscope Mercury in 1 zodiac : जल्द ही 3 बड़े ग्रह खूब हलचल मचाने जा रहे हैं। एक राशि में जब 3 ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं तो त्रिग्रही योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। ये तीन ग्रह सूर्य, शुक्र और बुध हैं। इन तीनों की युति जल्द ही सूर्य की स्वराशि में बनेगी। बुध, शुक्र और सूर्य जब 1 ही राशि में बैठे हों तो कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। 16 अगस्त के दिन सूर्य के गोचर करते ही सिंह राशि में शुक्र, सूर्य, और बुध की युति बनेगी। आइए जानते हैं ये 3 ग्रह एक साथ एक ही राशि में अपनी चाल चलकर किन राशियों को मालामाल करने जा रहे हैं-

ये भी पढ़े:21 दिन में इन तारीखों में जन्में लोगों की खुशियों से भरेगी झोली, मिलेगा प्रॉफिट

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रही योग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपको अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए सोर्स नजर आएंगे। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, पार्टनर या लवर के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र, सूर्य, और बुध का त्रिग्रही योग शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है। वहीं, बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

ये भी पढ़े:शनि के कुंभ गोचर से 230 दिनों में 3 राशियां होंगी धनवान, तिजोरी में होगा पैसा

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का सिंह राशि गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों की चाल बदलने से इस राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। खर्च पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। मुश्किल घड़ी में आपको अपने घर-परिवार का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें