Sakat Chauth 2025 Puja vidhi: सकट चौथ पर गणपति को क्या अर्पित करें, कब पूजा करें?
- माघ मास की चतुर्थी को यह व्रत संतान की मंगल कामना के लिए किया जाता है। इस साल सकट चतुर्थी व्रत 17 जनवरी को रखा जाएगा। आइए जानें इस पूजा में गणपति पर क्या-क्या अर्पित करना चाहिए।

माघ मास की चतुर्थी को यह व्रत संतान की मंगल कामना के लिए किया जाता है। इस साल सकट चतुर्थी व्रत 17 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन संतान की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना की जाती है। इस दिन व्रत रखा जाता है। माताए अपनी संतानी की लंबी उम्र की कामना के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। इसके बाद ही व्रत संपन्न माना जाता है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद सात्विक आहार कर सकते हैं। जब तक चंद्रमा ना निकले, तब तक पानी भी नहीं पिया जाता है।
गणेश जी पर क्या चढ़ाना जरूरी है
तिलकुटा चौथ पर गणेश जी पर दुर्वा और सुपारी अर्पित करनी चाहिए। सुपारी को कलावे में बांधकर गणेश जी का स्वरूप भी बनाया जाता है। इस दिन गणेश जी तिल से बनी वस्तु और मौसमी फल अर्पित करने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सकट चौथ पर गणेश जी की पूजा से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद देते हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गणपति को कभी भी तुलसी दल अर्पित नहीं करने चाहिए। इस दिन तिल से बकरा बनाया जाता है और संतान से सिक्के के जरिए इसे काटा जाता है।
कब करनी चाहिए पूजा
अधिकतर जगह सुबह व्रत का संकल्प लिया जाता है और फिर शाम को गणेश जी की पूजा की जाती है। सबसे पहले उनकी पूजा कर, इस व्रत की कथा पढ़ी जाती है। इसके बाद चांद के निकलने पर चांद को अर्घ्य दिया जाता है और चंद्रमा को सभी चीजें अर्पित कर आरती उतारकर प्रणाम करके संतान की लंबी उम्र की कामना की जाती है।
डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।