केतु सूर्य के नक्षत्र में, 3 राशियों के लिए लाभकारी
- Rashifal Ketu Transit : केतु इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं और सूर्य के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र में केतु ग्रह के गोचर करने से कुंभ समेत 2 राशियों के लिए समय बेहद लकी माना जा रहा है।

Rashifal Ketu Transit : केतु के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। केतु का नक्षत्र परिवर्तन खास माना जाता है। केतु इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल, 10 नवंबर को लगभग रात के 11:31 बजे केतुने इसनक्षत्र में गोचर किया। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल के अंत तक केतु सूर्य के नक्षत्र में ही रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-
केतु सूर्य के नक्षत्र में, 3 राशियों के लिए लाभकारी
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य के नक्षत्र में केतु का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी के लिए समय शुभ माना जा रहा है।
कुंभ राशि
सूर्य के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से कुंभ राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। विवादों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।