Leo Today Horoscope 18 March 2025 aaj ka Singh Rashifal daily future predictions सिंह राशिफल 18 मार्च 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Today Horoscope 18 March 2025 aaj ka Singh Rashifal daily future predictions

सिंह राशिफल 18 मार्च 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयTue, 18 March 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
सिंह राशिफल 18 मार्च 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Leo Horoscope Today, सिंह राशिफल 18 मार्च 2025: काम पर आपका कमिटमेंट पॉजिटिव रिजल्ट दिलाएगा। रिलेशनशिप से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी दिन पर प्रभाव नहीं डालेगी। मजबूत वित्त के साथ, आप सुरक्षित विकल्पों में निवेश करेंगे। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें।

सिंह लव राशिफल- अपनी फीलिंग्स को शेयर करने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज लवर के साथ ज्यादा टाइम बिताएं। बहस और चर्चा के दौरान अपना आपा नहीं खोना भी महत्वपूर्ण है। आपको ऑफिस में प्यार मिल सकता है लेकिन सतर्क रहें क्योंकि ऑफिस रोमांस खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर आप में से कोई पहले से ही शादीशुदा है। शादी की मंजूरी पाने के लिए लवर को माता-पिता से मिलवाने पर विचार करें। सुनिश्चित करें कि आप दोनों पॉजिटिव एटीट्यूड रवैया बनाए रखें जिससे ज्यादा मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 18 मार्च 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सिंह करियर राशिफल- दिन के पहले भाग में छोटी-मोटी चुनौतियों के बावजूद प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी और आप क्लाइंट को इंप्रेस करने में भी सफल रहेंगे। आप नौकरी के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जबकि हेल्थ केयर और आईटी पेशेवर, शेफ और बैंकर वर्कस्टेशन पर ओवरटाइम करेंगे। शिक्षाविदों, वनस्पतिशास्त्रियों, मीडियाकर्मियों और क्रिएटिव लोगों को सावधान रहना चाहिए। अगर आपका प्लान नौकरी बदलने का है, तो आगे बढ़ें क्योंकि इंटरव्यू आने वाले हैं। भाग्यशाली लोग अपने बिजनेस का विस्तार विदेशी स्थानों तक भी करेंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल- आपको कई स्रोतों से धन आता हुआ देखने को मिल सकता है और इससे आपको खर्चों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार को बड़ी रकम उधार देते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इसे वापस पाने में मुश्किलें आएंगी। दिन का दूसरा भाग आर्थिक मामलों पर बातचीत करने और किसी फ्रेंड के साथ कोई विवाद सुलझाने के लिए भी अच्छा है। इंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि प्रमोटर धन लाएंगे। कुछ सिंह राशि वालों को आज मेडिकल कारणों पर भी खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 18 मार्च 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

|#+|

सिंह सेहत राशिफल- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। आपको अपने जोड़ों के दर्द को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अस्थमा के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है और बेचैनी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। वायरल फीलर, ओरल हेल्थ, विजन से जुड़ी परेशानी और गले में खराश अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं जो आज हो सकती हैं। आज रात पहाड़ी इलाकों पर गाड़ी चलाने से बचें। कुछ सिंह राशि वालों को नींद से जुड़ परेशानियों भी हो सकती हैं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)