Hindi Newsधर्म न्यूज़kal ka Rashifal 14 March 2025 Tomorrow Horoscope aries to pisces Holi Rashifal Future Predictions

राशिफल 14 मार्च 2025: होली का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Horoscope Tomorrow 14 March 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 14 मार्च 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 March 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
राशिफल 14 मार्च 2025: होली का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Horoscope 14 March 2025, राशिफल 14 मार्च 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 14 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 14 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 14 मार्च 2025, शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें। अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। काम का बोझ हो सकता है।

ये भी पढ़ें:100 साल बाद होलिका दहन पर बन रहे त्रिग्रही समेत कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती या कठिनाई आ सकती है । आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आजआत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं।

सिंह राशि-सिंह राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। हालांकि बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन मनोबल गिरा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें:13 मार्च की रात में होगा होलिका दहन, 14 को रहेगा अंझा, 15 को दोपहर तक होली

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। फिर भी लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपनों का साथ मिलेगा। हालांकि बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ज्यादा उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।आर्थिक लेनदेन में बारीकी से नजर रखें।

ये भी पढ़ें:शनि नक्षत्र परिवर्तन: 28 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा भी हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। आर्थिक रूप से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।