Hindi Newsधर्म न्यूज़Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat Time in India What is the auspicious Timing of holika dahan

Holika Dahan: 13 मार्च की रात में होगा होलिका दहन, 14 को रहेगा अंझा, 15 को दोपहर तक होली

  • Holika Dahan Muhurat Time 2025: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। जानें ज्योतिषाचार्य से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर, वरिष्ठ संवाददाताWed, 12 March 2025 02:59 PM
share Share
Follow Us on
Holika Dahan: 13 मार्च की रात में होगा होलिका दहन, 14 को रहेगा अंझा, 15 को दोपहर तक होली

Holika Dahan Shubh Muhurat Timing 2025: विक्रमीय संवत 2081 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 मार्च 2025 को सूर्योदय से लेकर सुबह 10:35 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। भद्रा करण, सुबह 10:35 से आरंभ होकर रात्रि 11:26 तक रहेगा। होलिका दहन 13 मार्च रात 11:26 के बाद ही होगा। व्रत की पूर्णिमा भी 13 मार्च को होगी। दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से रात्रि 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि 14 मार्च को स्नान दान की पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रयुता परम पुण्यदायिनी फाल्गुनी पूर्णिमा दोपहर 12:23 तक रहेगी। इसके पश्चात चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इसलिए 14 मार्च को दोपहर के बाद रंग वाली होली रहेगी। 15 मार्च को प्रतिपदा सूर्योदय के समय व्याप्त रहेगी, इसलिए 14 शुक्रवार को अंझा रहेगा। उन्होंने बताया कि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि, 15 मार्च शनिवार को सूर्योदय से दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक रहेगी।

ये भी पढ़ें:Holika Dahan: होलिका दहन में क्या-क्या डालना चाहिए और क्या नहीं

धुरड्डी (छारेन्डी) जिसे शुद्ध रूप से होलिका विभूति धारण कहा जाता है वह शनिवार को मनाना ही धर्मसम्मत है। 16 मार्च को द्वितीया तिथि सूर्योदय से सायंकाल पांच बजे तक रहेगी इसलिए भाई दूज का पर्व 16 मार्च रविवार को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को होली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होने की वजह से यहां पर ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां ग्रहण को लेकर नियम नहीं मान्य होगा।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन 13 मार्च को करना क्यों है उचित? जानें होली पूजन व दहन का समय

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।