Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shani nakshatra gochar 2025 saturn transit in uttarabhadra nakshatra rashifal lucky zodiac signs

Shani: 28 अप्रैल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जब शनि करेंगे नक्षत्र गोचर

  • Shani nakshatra gochar 2025: शनिदेव मार्च में राशि परिवर्तन करेंगे और उसके बाद अप्रैल में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि का गोचर अपने ही नक्षत्र में होगा। जानें शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
Shani: 28 अप्रैल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जब शनि करेंगे नक्षत्र गोचर

Shani nakshatra parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को ग्रहों का न्यायाधीश बताया गया है। शनि की स्थिति या चाल में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर अपना प्रभाव डालता है। शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राशि परिवर्तन करने के बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। शनि 28 अप्रैल 2025 को सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर अपने नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शनि 2 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अपने ही नक्षत्र में जाने से कुछ भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ ही सकारात्मक परिणामों की भी प्राप्ति होगी। जानें शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। शनि कृपा से आपको अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन का आगमन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:होली बाद शुक्र होंगे अस्त, 19 मार्च से इन 5 राशियों का बदलेंगे समय

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। दापंत्य जीवन से जुड़ी परेशानियों का अंत हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नौकरी-चाकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत हैं।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। शुभता के प्रतीक बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा।

ये भी पढ़ें:होली बाद एक दिन के अंतर में अस्त हो रहे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।