Eid Namaz Timings: ईद आज, जानें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ समेत देशभर में कब अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज
- माह-ए-रमजान की समाप्ति के साथ ही रविवार को दिल्ली में ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई और अब सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जाएगी।

Eid Namaz Timings: माह-ए-रमजान की समाप्ति के साथ ही रविवार को दिल्ली में ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई और अब सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर का यह पर्व रमजान के पवित्र महीने के समापन के साथ शुरू होता है। 30 दिनों तक रोजे रखने के बाद मुस्लिम समुदाय इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाता है। 31 मार्च को देशभर में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। आज सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। सभी अंजुमन कमेटियों ने भी आवाम की रायशुमारी से नमाज का समय तय कर चुकी है। सुबह होते ही लोग तय समय पर नजदीक के ईदगाह और मस्जिद में इकट्ठा होने लगेंगे। जहां ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी।
गौरतलब हो कि रमजान महीने में रोजा रखने के बाद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फित्र मनाया जाता है। ईद - उल - फित्र इसलिए मनाया जाता है क्यूंकि माह-ए- रमज़ान में पूरा महीना अल्लाह की इबादत करनते है तथा रोजा रखना नसीब हुआ। ईद की नमाज अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। रोजा मुकम्मल रखने की खुशी में अल्लाह ने अपने बंदों को ईद की खुशी से नवाजा है। रोजा खत्म की खुशी के अलावा ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होंने महीने भर के रोजा रखने की हिम्मत व ताकत दी।
दिल्ली-
जामा मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय: 7:00 एम
बहरी मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय: 7:30 एम
मुंबई-
बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिद
नमाज का समय: 8:00 एम
सांताक्रूज, मस्जिद अंसार
नमाज का समय: 7:30 एम
मस्जिद डोंगरी दरगाह
नमाज का समय: 7:00 एम
हैदराबाद
यूसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड्स
नमाज का समय: 9:30 एम
लखनऊ:
बड़ी मस्जिद, लखनऊ
नमाज का समय: 7:30 एम
मछली शहर जामा मस्जिद
नमाज का समय: 7:30 एम
हर शहर में नमाज की टाइमिंग अलग-अलग होती है। देशभर में सुबह से दोपहर तक नमाज पढ़े जाने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।