सड़कों पर सिर्फ मुसलमान नमाज नहीं पढ़ते... वाला पोस्टर लहराने वालों के खिलाफ शिकंजा कस गया है। मेरठ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पोस्टर लहराने वालों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है।
मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शहर भर में सड़क पर कहीं भी नमाज नहीं हुई है। पुलिस-प्रशासन और मुअज्जिज लोगों के प्रयास से ये हुआ है। विवादित बयानबाजी का पोस्टर दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी वीडियो जुटाई है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम को लगाया है।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर राज्य में ‘विभाजन की राजनीति के जरिए सांप्रदायिक दंगे’ भड़काने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का ‘गंदा धर्म’ हिंदुत्व के सच्चे सिद्धांतों के खिलाफ है।
बीजेपी की 'सौगात-ए-मोदी' किट पर आरजेडी ने पोस्टर वार किया है। जिसमें लिखा है कि मुसलमानों को ईदी की खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार चाहिए, वक्फ बिल रद्द करो। इस पोस्टर में लालू, तेजस्वी और पीएम मोदी की फोटो लगी है। राजद नेता महताब आलम की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं।
ईद पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क काली पट्टी बांधकर ईदगाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ विधेयक का तीखा विरोध करते हुए कहा कि यह 40 करोड़ मुसलमानों का अधिकार छीनने वाला है। उन्होंने संसद में मजबूती से आवाज उठाने की बात कही।
किशनगंज में ईद की नमाज को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना रतनपुर ईदगाह के पास हुई। बंगाल के लोगों ने पहले नमाज अदा करने के दौरान अधिक समय लिया जिससे बिहार के नमाजी भड़क गए। फिर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर झड़प हो गई।
म्यांमार के लंबे समय से परेशान लोगों की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब देश में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के ठीक बाहर था।
आज यानी ईद के खास दिन पर सलमान खान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का पठानी सूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग नूंह के घासेड़ा में इकट्ठा होकर फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहे हैं।
यूपी के मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडों के साथ हमला किया गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।