Hindi Newsमौसम न्यूज़Weather updates february 1 aaj ka mausam rain cold alert fog snowfall imd report today

सावधान! मौसम ने फिर मारी करवट, घने कोहरे के बीच बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लगती जगहों पर भी 3 से लेकर 6 फरवरी तक पश्चिम विक्षोभ का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाके चार और पांच फरवरी को प्रभावित होंगे।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 08:26 AM
share Share
Follow Us on
सावधान! मौसम ने फिर मारी करवट, घने कोहरे के बीच बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठंड और कोहरे की वापसी हुई है जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। खासतौर से सुबह के वक्त दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के कारण यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत आसपास की जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। ऐसी स्थिति में तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी और कहीं-कहीं तो सर्द हवाओं से लोगों की कंपकपी छूट सकती है।

ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर जनवरी में गर्मी का अहसास शुरू, क्या है अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमा
ये भी पढ़ें:बदले मौसम के तेवर, दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लगती जगहों पर 3 से लेकर 6 फरवरी तक पश्चिम विक्षोभ का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाके चार और पांच फरवरी को प्रभावित होंगे। इसके चलते बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया कि इन इलाकों में बदरा बरस सकते हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक ठंड वापसी करती नजर आ रही है। इन राज्यों के अलग-अलग स्थानों बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दक्षिण भारत पर नजर डालें तो केरल और तमिलनाडु में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

मौसम का बदलता मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे 2019 के बाद से दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। जनवरी में औसतन गर्म और शुष्क मौसम रहा। फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। इस महीने बारिश की अविध औसत (1971-2020) 22.7 मिमी के 81 प्रतिशत से कम रह सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें